Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन की तीसरी कोरोना जांच रिपोर्ट भी नेगिटिव

रांची- झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन की तीसरी कोरोना जांच रिपोर्ट भी नेगिटिव आई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित पूरे परिवार का कोरोना टेस्‍ट किया गया।  बताया गया है कि हेमंत सोरेन के यहां से 19 सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए रिम्स के लैब में भेजे गए हैं। शाम 5 बजे तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने तीसरी बार कोरोना की जांच कराई

उक्त जानकारी सिविल सर्जन ने दी। सिविल सर्जन कार्यालय की विशेष टीम ने मुख्यमंत्री आवास में नमूना लिया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने तीसरी बार कोरोना की जांच कराई। इससे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री आवास के कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों ने जांच कराई थी। दोनों बार हेमंत और उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री कार्यालय के वरीय अधिकारियों समेत अन्य कर्मियों की भी जांच की गई।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …