Breaking News

शिबू साेरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची से मेदांता गुरुग्राम ले जाने की तैयारी

बोकारो से राजधानी ट्रेन से मेदांता गुड़गांव ले जाए जाएंगे

रांची। पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन और झामुमो के अध्‍यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्‍हें रांची के मेदांता अस्‍पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें राजधानी एक्‍सप्रेस से ले जाया जाएगा। सूचना के अनुसार, शिबू सोरेन बोकारो से राजधानी एक्‍सप्रेस से मेदांता अस्‍पताल गुरुग्राम जाएंगे। वे रांची मेदांता से बोकारो एंबुलेंस से जाएंगे। इसके बाद बोकारो से राजधानी ट्रेन से मेदांता गुड़गांव ले जाए जाएंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव हाेने के बाद उन्‍हें रांची के मेदांता अस्‍पताल में कल भर्ती कराया गया था। यहां उनका प्‍लाज्‍मा थेरेपी से इलाज किए जाने की तैयारी थी।

लालू कुमार यादव का प्लाज्मा उन्हें चढ़ेगा

इसके लिए बीती रात ढाई बजे रांची जिला पुलिस के जवान लालू कुमार यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के लिए प्लाज्मा डोनेट किया। शिबू सोरेन को अस्पताल में भर्ती करने के बाद से लगातार उनके लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्लाज्मा डोनर ढूंढे जा रहे थे। शिबू सोरेन का ब्‍लड बी पॉजिटिव ग्रुप है। अब लालू कुमार यादव का प्लाज्मा उन्हें चढ़ेगा।

दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कल मंगलवार को उन्‍हें स्थिति गंभीर होने पर मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके इलाज के लिए प्‍लाज्‍मा ढूंढा जा रहा था। शिबू सोरेन के साथ उनकी पत्‍नी रूपी सोरेन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। वे फिलहाल अपने घर पर ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रही हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …