Breaking News

भाजपा सरकार के कार्य को हथियाने की ओछी राजनीति न करे विधायक अम्बा : अशोक यादव

फिल्टर प्लांट का शिलान्यास राजनीति में तब्दील

हजारीबाग। बड़कागांव विधानसभा छेत्र के पतरातू के पालू पंचायत स्थित टोकीसूद फिल्टर प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व उद्दंयन राज्य मंत्री सह हज़ारीबाग़ के सांसद जयंत सिन्हा तथा पेय जल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा किये गए इस महत्वपूर्ण योजना को हथियाने की ओछी राजनीति विधायक अम्बा द्वारा की गई है।जिसे भाजपा कभी कामयाब नही होने देगी। उपरोक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष के अशोक यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा की इसकी शुरूवात हेमन्त सोरेन सरकार के कार्यकाल में विधायक अम्बा प्रसाद भूमि पूजन करके श्रेय लेने की नायाब कोशिश की है। श्री यादव ने कहा कि पूर्व में लगाये गए शिलापट्ट में अंकित प्रधानमंत्री, सांसद,सह पूर्वमंत्री के नाम को हटाकर क्षेत्र के लोगो के बीच विधायक क्या संदेश देना चाहती थी। यह स्पस्ट करना चाहिए।

शिलापट्ट से जन प्रतिनिधियों का नाम खरोच कर मिटाना कही से भी उचित नही प्रतीत हो

श्री यादव ने कहा कि शिलापट्ट से नाम को हटाना विधायक की सोची समझी राजनीति के तहत उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे ओछी राजनीति से विधायक अम्बा प्रसाद को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अम्बा अभी अभी राजनीति में कदम रखी है। ऐसा न हो कि यह कदम बहुत समय तक टिक न सके। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह शिलापट्ट से जन प्रतिनिधियों का नाम खरोच कर मिटाना कही से भी उचित नही प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच प्रशासन करे तथा दोषी ब्यक्ति पर अबिलम्ब कारवाई करे।श्री यादव ने कहा किअम्बा के उस बयान पर आश्चर्य होता है कि यह कुकृत्य उनके द्वारा नही किया गया है।बल्कि सिर्फ कार्य प्रारंभ कराने को लेकर भूमि पूजन किया गया है।

स्वयं प्रशासन से विधायक जांच करवाए

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो स्वयं प्रशासन से विधायक जांच करवाए।और दोषी को सजा दिलवाए तब ही समझ मे लोगो को आयेगा कि विधायक ने यह कुकृत्य नही करवाया है। नही तो यही समझ मे आयेगा की विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा ही शिलापट्ट में अंकित जनप्रतिनिधियों के नाम को हटाने की दुस्साहस की गई है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा इस तरह के गुनाह करनेवालों के प्रति सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। यही वजह है कि पतरातू बड़कागांव तथा केरेडारी के कार्यकर्ताओ का गुस्सा विधायक का पुतला दहन कर रोष जताया जा रहा है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …