Breaking News

भ्रष्टाचार की भीख मांग कर एबीवीपी ने जताया विरोध

  • जिले के इकलौते कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान हैं विद्यार्थी

खूँटी । बिरसा कॉलेज परिसर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अलग तरीके से भ्रष्टाचार का विरोध कर सब का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया।
भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर चल रहे जिले में इकलौते कॉलेज में भ्रष्टाचार का मामला हमेशा ही उठता ही रहता है। जबकि भगवान बिरसा मुंडा देश के और समाज के उत्थान विरोधी ताकतों को नष्ट करने के लिए लोहा लेने में पीछे नहीं रहे। आज उन्हीं के नाम पर उनके गृह जिला में ऐसा कृत्य देखने को मिल रहा है। जिस महाविद्यालय को समाज के लोगों के द्वारा अपनी ताकत के बल पर अधिष्ठापित किया गया था। आज उन्हीं के बच्चे सही शिक्षा पाने को मोहताज हैं। न ही इसके उत्थान और विकास पर सरकार का ध्यान है ना ही प्रशासन का।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से विद्यार्थी परिषद् कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलनरत है। भ्रष्टाचार से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवालों का जवाब न मिलने के विरोध में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता कॉलेज में भीख मांगने बैठ गए और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

कॉलेज में हर काम के लिए अलग से पैसा लेने की परम्परा बनी हुई है

परिषद् का कहना था कि कॉलेज में हर काम के लिए अलग से पैसा लेने की परम्परा बनी हुई है । इस भ्रष्ट परंपरा को समाप्त करना जरूरी है। एडमिशन के समय बहुत से चीजों का मूल्य भी बढ़ा कर लिया जा रहा था। प्रदर्शन की जानकारी पाकर जिला प्रशासन की ओर से सीओ विनोद प्रजापति अन्य अधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंँचे और कॉलेज प्रशासन से बात कर धरने पर बैठे छात्रों को समझाया। जिला प्रशासन ने मध्यस्थता करा कर एबीवीपी के छात्रों को कॉलेज प्रशासन से वार्ता के लिए तैयार किया। एबीवीपी के विवेक कुमार महतो ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार नहीं थमता है तो एबीवीपी संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस आंदोलन में सौरभ कुमार साहू, मुकद्दर साहू, अमित कुमार महतो, राजकुमार, जितेंद्र, गुलाब, कमलेश,रोहित कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …