Breaking News

रामगढ़: जेएम कॉलेज भुरकुंडा के प्राचार्य पद का विवाद, विभावि के कुलपति ने एसपी को लिखा पत्र

  • नए प्राचार्य को पद दिलाने में सहयोग करने की मांग

रामगढ़। जिला के भुरकुंडा मैं स्थित जेएम कॉलेज में पिछले कुछ माह से प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर झगड़ा चल रहा है। कॉलेज के प्राचार्य रामानुज सिंह का उम्र 65 वर्ष पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा नए प्राचार्य की नियुक्ति की गई है। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामानुज सिंह जिनका उम्र 65 वर्ष हो गया है।

जनवरी महीने में रामानुज सिंह के 65 वर्ष पूरा होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त दी गई थी। विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर विद्यानंद तिवारी को कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। मगर अभी भी रामानुज सिंह कॉलेज पर कब्जा जमाए हुए हैं। प्रिंसिपल का कुर्सी नहीं छोड़े हैं।वहीं नए प्रिंसिपल के चार्ज में डॉक्टर विद्यानंद तिवारी को विश्वविद्यालय हजारीबाग शासी निकाय के द्वारा चुना जाता है।लेकिन पूर्व प्रिंसिपल रामानुज सिंह कुर्सी नहीं छोड़े हैं। प्रिंसिपल कार्यालय में ताला भी मार दिए हैं।जिससे कार्य बाधित हो रही है। कॉलेज के कार्यकलाप में इस विवाद के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

गुटबाजी और जातिवाद के कारण प्राचार्य का विवाद खत्म नहीं हो रहा है

इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है कि जहां शिक्षा का मंदिर हो वहीं पर यह ड्रामा चल रहे हैं। यह अच्छा संदेश नहीं है। समाज के हित में छात्र संघ को भी आगे आना चाहिए। वही प्रिंसिपल कार्यालय होने के बावजूद भी वर्तमान प्रिंसिपल विद्यानंद तिवारी साइकिल स्टैंड में बैठकर सारा काम को कर रहे हैं। लेकिन कॉलेज में व्याप्त हो गई गुटबाजी और जातिवाद के कारण प्राचार्य का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। वही जेएम कॉलेज भुरकुंडा के सभी शिक्षकों का पेमेंट रूका हुआ है। शिक्षा पर बहुत बड़ा असर देखने को मिल रही हैं। वही बड़कागांव विधान सभा के विधायक अंबा प्रसाद शासी निकाय का अध्यक्ष बनाया गया है।वही सेक्रेटरी बलवीर सिंह सिद्धू है। वही विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने जिला के पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कॉलेज के विवाद को खत्म कराने की अपील किया है। नए प्राचार्य को पद पर काम करने देने की अपील किया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …