Breaking News

चतरा में निरंजना नदी में बहने से 2 की मौत, मृतकों में एक महिला

चतरा-  चतरा जिले के हंटरगंज में निरंजना नदी में आई बाढ़ में बहने से दो लोगाें की मौत हो गई। दोनों बुधवार को बहे थे। लेकिन उनका शव गुरुवार को नदी में तैरता मिला। मृतकाें में एक महिला और दूसरा पुरुष है। मृतका 65 वर्षीय कालिय देवी उरैली पंचायत के पाती गांव निवासी स्वर्गीय गैन यादव की पत्नी है। जबकि दूसरा मनोज पासवान है।

अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे

मनोज पासवान उन आठ ग्रामीणों में शामिल था, जो अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे। रस्सी एवं ट्यूब से निकालने के क्रम में वह बह गया था। जबकि शेष अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया था। कोबना गांव निवासी भिखारी पासवान का 35 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान का शव उरैली गांव के समीप बांस के बखार में फंसा हुआ मिला है। दोनों शवों की पहचान होने बाद स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …