Breaking News

मनरेगा कर्मियों का अनवरत 32 दिनों से हड़ताल जारी

  • अभी तक मनरेगा कर्मी केवल छले गए हैं

गढ़वा। सरकार से अपनी मांगों को लेकर जिले के मनरेगा कर्मियों का लगातार 32 वें दिन भी हड़ताल जारी रहा। मनरेगा कर्मियों ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाते हुए दोहन करने का आरोप लगाया है। जिस कारण अभी तक मनरेगा कर्मी छले जा रहे हैं। ज्ञात हो कि हड़ताल पर जाने से काफी मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण मजदूरों को समय पर डिमांड ,भुगतान, मजदूरों को नही हो पा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनरेगा बीपीओ हाशिम अंसारी के द्वारा बताया गया कि मनरेगा आयुक्त के द्वारा पूरे झारखंड में दमनकारी नीति अपनाई जा रही है और सरकार झारखंडियों के हित में कभी काम नहीं किये। हमेशा हिटलरशाही, और तानाशाही से कार्य करवाते हैं।जब से मनरेगा कर्मी हड़ताल पर गये हैं।तबसे मनरेगा आयुक्त पंद्रह बार से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं।

मजदूरों के साथ मनरेगा आयुक्त छलावा कर रहे हैं

फर्जी डिमांड पर कार्य कर मनरेगा आयुक्त वाहवाही लुट रहे हैं। वहीं मंत्रियों को उनके द्वारा गुमराह करने का भी कार्य किया जा रहा है। जिसका प्रमाण मनरेगा एम आई एस से स्पष्ट है,कि पूरे झारखंड में 30% एम आर को जीरो किया गया है। जो मजदूरों के साथ मनरेगा आयुक्त छलावा कर रहे हैं। जिसके कारण 32 वें दिन भी मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जब तक मनरेगा कर्मियों की डिमांड पूरी नहीं की जाती तब तक अनवरत हड़ताल चलता रहेगा।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …