Breaking News

अपनी विफलता छुपाने के लिये विरोध की भाषा बोल रहे हेमंत सोरेन : दीपक प्रकाश

  • वायदों का क्या हुआ ये जनता को बताएं

रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत जी ने सत्ता केलिये दिल्ली और पटना के दरबार मे राज्य की अस्मिता को गिरवी रख दी है। उन्होंने कहा कि हेमन्त जी उस जहाज की मरम्मत कर रहे जिसमे छिद्र ही छिद्र है। जिस कांग्रेस की भाषा को ये बल दे रहे उसके घर मे लगी आग बुझने का नाम नही ले रही। कहा कि अपने वजूद केलिये कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों को मोहरा बना दिया है।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य गठन से लेकर प्रदेश के तीब्र विकास में भाजपा के योगदान को जनता समझती है।

उग्रवाद पर लगाम लगाकर रघुवर सरकार ने राज्य में अमन शांति का वातावरण बनाया था

प्रदेश में स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क,बिजली,कृषि,ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पूर्व की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उग्रवाद पर लगाम लगाकर रघुवर सरकार ने राज्य में अमन शांति का वातावरण बनाया था। नए उद्योग धंधे प्रारम्भ हुए थे।उन्होंने कहा कि आज राज्य दिशाविहीन स्थिति में पहुच चुका है। झूठे वायदों की पोल खुलने लगी है।ऐसे में केंद्र सरकार पर आरोप प्रत्यारोप करके राज्य सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाना चाह रही है।श्री प्रकाश ने कहा कि कहां गया लाखों का रोजगार,युवाओं का बेरोजगारी भत्ता,किसानों की कर्ज माफी,उद्योग धंधों का विकास।

कोरोना संकट में लौटे मजदूर आज फिर से वापस जा रहे

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में लौटे मजदूर आज फिर से वापस जा रहे। केंद्र से भेजे गए अनाज गरीबों को बांटने में यह सरकार बिफल रही।कोविड के जांच से लेकर अस्पतालों के प्रबंधन लचर हालात में हैं।महामारी में भीराज्य सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

श्री प्रकाश ने कहा कि आत्म निर्भर भारत योजना पर राज्य सरकार ने अबतक कोई होम वर्क नही किया जिसमे लघु,माध्यम उद्योग के विकास,फ़ूड प्रोसेसिंग,डेयरी मत्स्य पालन औषधीय पौधों की खेती ,वनोपज ,ग्रामीण कुटीर उद्योग के विकास पर बल दिया गया है।ऋण की व्यवस्था की गई है।

भाजपा पर उंगली उठाने का नैतिक अधिकार खो दिया है

उन्होंने कहा कि चाहे जीएसटी का मामला हो या कोल् ब्लॉक आवंटन केंद्र सरकार ने फ़ेडरल सिस्टम को पूरी मजबूती और सम्मान दिया है।रेलवे का निजीकरण की बात भी कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का मिथ्या प्रचार है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया उसने भाजपा पर उंगली उठाने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …