Breaking News

सीईओ के खिलाफ कोर्ट जाने के मूड में छावनी परिषद के कर्मचारी

  • छावनी परिषद सरकारी कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न
  • सरकारी कर्मचारियों की बैठक में उपस्थित हुए धनंजय कुमार पुटूस
  • कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

रामगढ़। गुरुवार को रामगढ़ छावनी परिषद के सरकारी कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक छावनी अस्पताल मैदान में रखी गयी।बैठक की अध्यक्षता अशोक राम व संचालन संजय राम ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए।बैठक में छावनी परिषद सीईओ सपन कुमार के द्वारा कर्मचारियों का किये जा रहे हक का हनन व शोषण का सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में विरोध किया।

बकाया राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए

उपस्थित सभी कर्मचारियों ने अपनी अपनी समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया।समस्याओं पर मंथन के बाद कर्मचारियों ने निम्न निर्णय लिया गया। जिसमें सातवे वेतन के बकाया राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए। एमएसीपी की बकाया राशि का भुगतान 15 दिनों के अंदर करें।एनपीइस. के कर्मचारियों के पिछले छः माह से पैसा काटा जा रहा है,किंतु उस स्कीम में पैसा भेजा नही जा रहा है,उसे जल्द भेजा जाए।बैठक में सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अविलंब हम लोगो की माँग नही मानी जाती है तो,सभी कर्मचारी न्यायालय की शरण मे जाएंगे।

मौजूद थे

इस मौके पर राजेश प्रसाद,कमल प्रसाद,देवचंद मिश्रा,धनंजय कुमार,चिंता देवी,महेंद्र राम,कांता देवी,शांति देवी,पार्वती देवी,वासकित राम,जेठू राम,नवल किशोर,राजू राम व अन्य मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …