Breaking News

पलामू में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पलामू। स्थानीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक महिला सिध्वंती देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर की रहने वाली थी। गुरुवार की शाम सिध्वंती देवी मोबाइल से अपने परिजनों से बातचीत कर रही रही, इसी क्रम में वह बेहोश होकर गिर गई।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH में भर्ती किया गया है।

परिजनों का कहना है कि भर्ती करवाने के बाद कोई डॉक्टर दुबारा देखने के लिए नही आए। PMCH के आईसीयू वार्ड में शुक्रवार की सुबह सिध्वंती देवी की मौत हो गई। परिजनों ने मामले में यह भी बताया कि उन्हें सभी दवा बाहर से खरीदी है। परिजनों ने बताया कि सिध्वंती देवी को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …