Breaking News

नशे में अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, छोटा भाई भी घायल

मुरहू थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक युवक ने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। घटना बूंडू ममाईल गांव की है। बीच बचाव में मृतिका का पति भी जख्मी हो गया। आरोपी ने हत्या के लिए घर में रखी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया और महिला के सिर पर दे मारा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतिका का पति बेनेदिक सोयमुरूम जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

मृतिका की पहचान सलमुनी सोयमुरूम (30) के रूप में की गई। मृतिका का पति बेनेदिक सोयमुरूम जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है। बेनेदिक सोयमुरूम ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुलेमान सोयमुरूम अक्सर शराब पीकर घर पर आता था। शनिवार की रात भी वो नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी सलमुनी सोयमुरूम से किसी बात पर उलझ गया।

कुल्हाड़ी उठाई और सलमुनी के सिर पर वार कर दिया

बात मारपीट तक जा पहुंची। तभी सुलेमान ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सलमुनी के सिर पर वार कर दिया। बीच बचाव में बेनेदिक पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सलमुनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेनेदिक जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला और जाके मधुटोली में छीप गया। पर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …