Breaking News

झारखंड : आप ने किया संगठन विस्तार, पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

रांची।आम आदमी पार्टी की गतिविधियां झारखंड में लगातार बढ़ रही है। झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार एवं प्रदेश संयोजक जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नया स्वरूप देने के लिए कार्य कर रही है। पार्टी नई ऊर्जा के साथ जनता की भलाई के लिए मुखर रहेगी।

आबिद अली को झारखंड का मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया टीम में आबिद अली को झारखंड का मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, श्रीमति यास्मीन लाल को प्रदेश मीडिया समन्यवक, श्री संजय मेहता को प्रदेश मीडिया सदस्य जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं डॉ अविनाश नारायण को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश कार्यकारी सचिव बनाया गया। राजन कुमार सिंह प्रदेश का अति महत्वकांक्षी दायित्व झारखंड निर्माण अभियान का प्रभारी बनाया गया ।

झारखण्ड प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी अनिल चौधरी को

साथ ही अरविंद केजरीवाल का महत्वकांक्षी ऑक्सीजन जांच “ऑक्सी मित्र अभियान” के झारखण्ड प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी अनिल चौधरी को दी गई है। व्यास उपाध्यय को ऑक्सी मित्र अभियान का संथाल परगना प्रभारी बनाया गया।

मंटू पांडेय एवं संजय राम को पलामू प्रमंडल का सह-प्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने बताया कि पार्टी लगातार संगठन का विस्तार कर रही है। संगठन निर्माण को लेकर पार्टी गंभीर है। आप पार्टी बड़े स्तर पर कई मुहिम राज्य भर में लॉन्च करने जा रही है।

झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार पार्टी की झारखंड की भलाई के लिए कटिबद्धता के साथ-साथ सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …