Breaking News

कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है: डॉ इरफान

  • स्वतंत्रता सेनानी व कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक सभा आयोजित

जामताड़ा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी की मौत हो गई। जामताड़ा के 88 वर्षीय मदन बजाज के निधन से जिला कांग्रेस पार्टी मर्माहत है। साथ ही पूरे समाज में शोक की लहर है। उनके निधन पर जामताड़ा कांग्रेसी ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

मौके पर विधायक डॉ इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी शोक प्रकट करते हुए पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
डॉ अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय बजाज एक समर्पित कांग्रेसी थे। उनके निधन से पार्टी मर्माहत है। पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, प्रभु मंडल, इर्शादुल अर्शी, बिनोद क्षत्रिय सहित अनेको मौजद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …