Breaking News

भाकपा माले विधायक विनोद सिंह कोरोना पॉजिटिव, समर्थक चिंतित

झारखंड विधानसभा के सदस्य विनोद सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद वह होम आइसोलेट हो गए हैं। विधायक ने फेसबुक के माध्यम से खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की है। भाकपा माले के नेता विनोद सिंह गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भाकपा माले के नेता, कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतित चिंतित हो उठे हैं।

रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विधायक विनोद सिंह के गांव खमरा में सोमवार को कोरोना जांच कैंप लगाया गया था। विधायक ने भी कोरोना जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वह होम आइसोलेशन पर चले गए हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …