Breaking News

रामगढ़ में 12 घंटे में मिले 210 कोरोना पॉजिटिव, जिले में 800 सक्रिय मरीज

रामगढ़। रामगढ़ जिले में पिछले 12 घंटे के अंदर 210 नए लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 17 लोग मांडू प्रखंड, 15 लोग चितरपुर प्रखंड, चार लोग दुलमी प्रखंड, 54 लोग पतरातू प्रखंड, 34 लोग गोला प्रखंड एवं 86 लोग रामगढ़ प्रखंड से कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि डीसी ने की है। इस तरह जिले में फिलहाल करीब 800 कोरोना के सक्रिय मामले सामने आए हैं। एक दिन में 210 कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड में 3218 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक दिन में रिकाॅर्ड 154667 लोगों की हुई जांच

झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जांच में तेजी आने के साथ ही नए संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना जांच का छठा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत एक दिन में रिकार्ड 1,54,667 लोगों की जांच हुई। इनमें रिकार्ड 3,218 नए संक्रमितों की पहचान हुई। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सिंह, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद तथा पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशिभूषण मेहता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

हालांकि, राज्य में 695 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रांची में यह जांच अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा। सोमवार को सभी जिलों में बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 630 मरीज मिले हैं। रांची में भी 292 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह, कोडरमा में 245 तथा सरायकेला-खरसावां में 227 नए मरीज मिले हैं। कई अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इधर, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज करा रहे छह मरीजों की मौत हो गई।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …