Breaking News

कोडरमा मंडल कारा के 48% कैदी कोरोना पॉजिटिव, जेल अस्‍पताल में बनाए गए 70 बेड

कोडरमा। कोडरमा मंडल कारा के तकरीबन आधे बंदी (48 फीसद) कोरोना पॉजिटिव पाया गए हैं। पिछले 3 दिनों तक यहां हुई जांच में कुल 141 बंदी कोरोना से संक्रमित मिले। यहां कुल बंदियों की संख्या 296 है। इनमें 11 महिला बंदी भी शामिल हैं। महिला बंदियों में कोई भी संक्रमित नहीं मिली है। इतने बंदियों के एक साथ संक्रमित पाए जाने के बाद जेल प्रशासन को यहां अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है। पूर्व में जेल के अस्पताल में 70 बेड कोरोना के लिए बनाए गए थे।

चार वार्डों को खाली कराया गया

मंडल कारा के जेलर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कुल 141 बंदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद पहली मंजिल के चार वार्डों को खाली कराया गया है। यहां सभी को आइसोलेशन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जेल के सभी बंदियों की कोरोना जांच की गई थी। इसमें इतनी बड़ी तादाद में बंदी संक्रमित मिले। इतने बड़े पैमाने पर बंदियों के संक्रमित होने की खबर से इनके परिजन भी चिंतित हैं।

 

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …