Breaking News

रामगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत, शोक

  • झारखंड: प्रदेश के कई जिलों में दिन भर होती रही बारिश और गिरते रहे वज्रपात
  • मृतक के परिजनों को जल्द मुआवजा :ममता देवी

रांची/रामगढ़। मौसम विभाग द्वारा पूर्व अनुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। वही इस दौरान कई जिलों में वज्रपात होने की भी सूचना है। रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में दोपहर से देर शाम तक झमाझम बारिश होती रही। पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। जानकारों की मानें तो यह बारिश बुधवार को भी जारी रहेगी।

रजरप्पा में वज्रपात से एक की मौत

आसमानी बिजली की चपेट में आने से मंगलवार को ग्राम लारीकलां के जतराटुंगरी निवासी मुंशी महतो (65) की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 2 बजे की है। मुंशी महतो अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी अचानक दोपहर को बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आसमानी बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हाे गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही समाजसेवी दिनेश कुमार महतो ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की हैं। बताते चलें कि मृतक किसान अत्यंत गरीब व्यक्ति था।

किसान मुंशी महतो को अविलंब दिलाया जाएगा मुआवजा : ममता

इस संबंध में रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि वज्रपात से किसान मुंशी महतो की मौत हो गई है। यह बहुत ही दुखद घटना है। किसान के मौत से हम लोग सभी दुखी हैं। मुंशी महतो के परिजनों को हर सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास कर रही हूं।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …