Breaking News

पलामू: किसान मांग दिवस के अवसर पर भाकपा का एक दिवसीय भूख हड़ताल

  • देश की मोदी सरकार किसानों की लोन माफ नहीं कर पूंजी पतियों की लोन माफ कर रही : सूर्यपत

मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आज रेड़मा स्थित पार्टी कार्यालय में किसान मांग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि आज किसान बेहाल है। मोदी जी के शासन में पूंजीपति मालोमाल है। किसान बैंक से या साहूकारों से कर्ज लेता है। फसल मारी जाने पर कर्ज नहीं लौटा पाता है। ऐसी स्थिति में अनेकों किसानों को आत्महत्या करना पड़ता है। देश की मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ ना कर पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। यह सरकार पूर्ण रूप से किसान मजदूर विरोधी सरकार है।

और उसी किसान विरोधी नीति के विरोध में आज भाकपा के जिला सचिव भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि देश में 70 पर्सेंट आबादी खेती किसानी पर निर्भर है लेकिन उस 70 पर्सेंट आबादी को अनदेखी कर केंद्र की मोदी सरकार चंद कारपोरेटो का झोली भरने में लगे हुए हैं। किसानों के कृषि कर्ज माफ करने के बदले उनको साल में कुछ नगद पैसा देने का झुनझुना सरकार के द्वारा थमाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के समय देश के किसान ने देश के नागरिकों को दो महीना बैठाकर अनाज खिलाया लेकिन किसान स्वयं भूखा रह जा रहा है।ऐसी परिस्थिति में किसानों के सामने किसानों और खेती बचाने के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। भूख हड़ताल एवं धरना के बाद अंत में 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त पलामू को दिया गया।

सूर्यपत सिंह ने जूस पिलाकर जिला सचिव का भूख हड़ताल तोड़वाया

पार्टी द्वारा सौपे गए मांग पत्र के द्वारा मांग किया गया है कि जिले में यूरिया की हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने, सभी किसानों का कृषि कर्ज माफ कर नए सिरे से बिना सूद के कर्ज की व्यवस्था कराने, सभी व्यक्तियों को राशन कार्ड बना 10 किलो प्रति व्यक्ति अनाज देने, पलामू जिला में इसी वर्ष फरवरी मार्च महीना में ओलावृष्टि से हुए फसलों की बर्बादी का मुआवजा का अविलंब भुगतान कराने,किसान पेंशन के रूप में सभी किसानों को 10000 किसान पेंशन दिलाने, भूमि हदबंदी एवं भूमि सुधार कानून को, कड़ाई से लागू करवाने, कमर्शियल माइनिंग के प्रस्ताव वापस लेने सहित 11 सूत्री मांगपत्र उपायुक्त पलामू को दिया गया। अंत में राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने जूस पिलाकर जिला सचिव का भूख हड़ताल तोड़वाया।

धरना में उपस्थित थे

धरना में मनाजरूल हक सुरेश ठाकुर ललन कुमार सिन्हा सुषमा मुरमा राजेंद्र बैठा प्रभु कुमार शर्मा, कुलदीप पंडित बैजनाथ शाह कामेश्वर सिंह विमला कुंवर गनौरी भूमिया महेंद्र राम आलम अंसारी, कामाख्या सिंह, अजेश चौहान ,आलोक कुमार तिवारी चंद्रशेखर तिवारी श्रद्धानंद तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अलाउद्दीन, मानदेव चौधरी ,मैथिली देवी, शोभा कुमारी उपेंद्र तिवारी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे ‌।

Check Also

भुरकुंडा : रीवर साइड में नारायणी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन

🔊 Listen to this आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने किया उद्घाटन भुरकुंडा (रामगढ़): रीवर साइड …