Breaking News

“कॉफी टेबल बुक” बेहतर कार्यो़ के लिए बनेगा उदाहरण : द्रौपदी मुर्मू

खूंटी: राज्यपाल ने कोबरा 209 वाहिनी के 10 वर्ष के कार्यों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

ब्रजेश कुमार

रांची/खूँटी । झारखंड की राजधानी राँची में सूबे राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा कोबरा बटालियन 209 वाहिनी के द्वारा रचित पुस्तक “कॉफी टेबल बुक” का विमोचन किया गया। उक्त वाहिनी द्वारा सुराज्य स्थापित हेतू राज्य के अंदर घटित घटनाक्रम पर आधारित ऐतिहासिक कदम को कलमबद्ध किया गया है।

जिसमें राज्य के अन्दर बीते 10 वर्षों के कालक्रम में आम जनता का दैनिक जीवन सुलभ करने के क्रम में किए गए निरंतर कार्यों तथा माओवादियों के खिलाफ प्रचालनिक प्रयासों और राज्य की जनता के लिए समस्त वाहिनी के द्वारा किए गए कार्यों का विवरण उद्धृत है। इस विशेषांक पुस्तक का विमोचन श्रीमती मुर्मू द्वारा राजभवन में मंगलवार किया गया।

इस अवसर पर कोबरा वाहिनी 209 के समादेष्टा सुरेंद्र कुमार कमान अधिकारी द्वारा वाहिनी के समर्पण एवं कर्तव्य निष्ठा से राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया । तथा साथ ही वाहिनी के उज्जवल भविष्य की हेतु मार्गदर्शन मिला।इस दौरान राज्यपाल महोदया ने बटालियन 209 के इस 10 वर्षों के सुकृत्य पर अभिनंदन करते हुए गौरवान्वित किया और आनेवाले समय के लिए बेहतर भविष्य की शुभकामना भी प्रदान की ।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …