Breaking News

रामगढ़ : जिला में भाजपा को हुई भारी क्षति, भाजपा पतरातू प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू का निधन

  • रांची के मेडिका अस्पताल में मंगलवार की रात को हुआ निधन

रामगढ़। जिला में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की गिनती में शुमार पतरातु भाजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू का निधन मेडिका अस्पताल में रात को हो गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विनोद साहू की तबीयत पिछले तीन-चार दिनों से गड़बड़ा गई थी। उन्हें रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्हें तत्काल मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विनोद साहू को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। पल्स अस्पताल में जब उनकी स्थिति नहीं सुधरी तो उन्हें मेडिका में भर्ती किया गया। जहां मंगलवार की रात को विनोद साहू का निधन हो गया।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद साहू की खबर मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पतरातू एवं रामगढ़ के कई वरिष्ठ भाजपा नेता मेडिका अस्पताल पहुंच गए।

कई नेता कार्यकर्ता पतरातू में उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया

जबकि कई नेता कार्यकर्ता पतरातू में उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद ने विनोद साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। विनोद साहू पार्टी के एक वफादार सिपाही थे। उनकी कमी हम सबको हमेशा खलती रहेगी। भाजपा के जिला महामंत्री रंजीत पांडे ने भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के लिए यह एक बड़ी क्षति है। विनोद साहू एक खुले दिल के इंसान थे। पार्टी को विनोद साहू की कमी हमेशा खलेगी। शोक की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है। भगवान विनोद साहू की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …