Breaking News

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 78,357 नए केस और 1045 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे में 78 हजार 357 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 1045 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37 लाख 69 हजार 524 हो गई है तो अब तक 66,333 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 8 लाख पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी डेटा के मुताबिक देश में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 8,01,282 है। अब तक कुल 29 लाख 19 हजार लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में आधे से अधिक केस

आईसीएमआर ने बताया है कि 1 सितंबर को कुल 10 लाख 12 हजार 367 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 37 हजार 201 सैंपल की जांच की गई है। एक्टिव केसों केसों और रिकवर हो चुके लोगों में अंतर बढ़कर 21 लाख से अधिक हो गया है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 77 पर्सेंट के पास चली गई है तो मृत्यु दर गिरकर 1.77 पर्सेंट पर आ चुकी है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में आधे से अधिक केस आ रहे हैं, जबकि रिकवरी में 60 पर्सेंट हिस्सेदारी भी इन्हीं पांच राज्यों की है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …