Breaking News

मांडू : कार और बस में भीषण टक्कर

  • रामगढ़-हजारीबाग मार्ग पर सड़क दुर्घटना

 हादसे में सअनि पत्नी की मौत

मांडू(रामगढ़)। जिला के मांडू थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। मांडू के 20 माइल में कार और बस में टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार नालंदा से वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस रांची लौटने के क्रम में रांची सदर थाना में पदस्थापित सअनि संजय सिंह की पत्नी बेबी देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई। वहीं कार में सवार सअनि संजय और उनकी पुत्री आंचल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 33 किनारे बसे ग्राम बीस माईल के निकट हनुमान मंदिर के पास गुरूवार सुबह करीब सात बजे की है।

घटना की सूचना मिलते ही मांडू पुलिस फौरन मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल पिता पुत्री का उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले गई। वहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सअनि संजय अपनी पत्नी व पुत्री के साथ इंडिको कार संख्या जेएच01बीएस/5347 में सवार होकर नालंदा से वापस रांची लौट रहे थे। तभी बीस माईल के निकट संजय को झपकी आने से सड़क में खड़ी एक स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं कार के आगे सीट पर बैठी पत्नी बेबी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना के बाद मांडू पुलिस क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले आई।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …