Breaking News

गोला के हेमतपुर में मंडा पर्व संपन्न, दहकते अंगारों में चले शिव भक्त

रामगढ विधायक ममता देवी हुई शामिल, ग्रामीणों को मंडा पूजा की बधाई दी

गोला (रामगढ़)जिला के गोला प्रखण्ड क्षेत्र के हेमतपुर गांव में मंडा पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। शुक्रवार की सुबह बाइस शिव भक्तों ने गोमती नदी के पवित्र जल से स्नान कर दहकते अंगारों में चलकर शिव भक्ति का अटूट परिचय दिया। इससे पहले गुरुवार की को रात्रि जागरण के तहत छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमे बंगाल से आये कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रामगढ विधायक ममता देवी शामिल हुई । मंडा पूजा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंडा पर्व झारखंडी संस्कृति की पहचान है। ये परम्परा सदियों से चली आ रही है। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति एवं शांति की प्रार्थना भोलेनाथ से की। साथ ही बताया गया कि पांच दिवसीय मंडा पर्व के दौरान प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसकी शुरुआत मंडा पर्व से की गई।मौके पर पूर्व मुखिया बजरंग महथा जिप सदस्य प्रत्याशी जलेश्वर महतो, जनार्दन पाठक,सुनील चक्रवर्ती, मनोज महतो,सोसो कलां मुखिया प्रत्याशी नीता देवी, केशर बानो , कोलेश्ववरी देवी, राजेश कुमार महतो, अंजनी कुमार, रामेश्वर महतो, आनन्द बेदिया, कैलाश महथा, पिंगलेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, त्रिलोचन करमाली, टेपा करमाली, कामेश्वर महतो, दिनेश महतो, संजय महतो, छत्रु महतो आदि थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …