Breaking News

Breaking News : रामगढ़ जिला में पदस्थापित एक सिपाही ने की आत्महत्या

शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

रामगढ़जिला में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रामगढ़ थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला में पदस्थापित सिपाही प्यारे लाल शर्मा छत्तर मांडू में सेट टू में पदस्थापित था। वह रामगढ़ शहर के न्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। पुलिसकर्मी प्यारेलाल शर्मा की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है। प्यारे लाल शर्मा ने घर में फंदे डालकर आत्महत्या कर ली है।। बताया जाता है कि वह काफी दिनों से तनाव में था। घरवालों ने इस बात की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस शहर के न्यू कॉलोनी पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए उससे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि प्यारे लाल शर्मा गिरिडीह जिला का रहने वाला था।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …