Breaking News

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया पूजा अर्चना

कहा,भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे अधिकारियों को नहीं छोड़ेगी केंद्र सरकार

रामगढ़।  प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पूजा अर्चना किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे सोमवार को रजरप्पा मैं स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने देशवासियों के कल्याण की कामना की। माता की पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से त्रस्त है। भारत में भी इसका व्यापक असर पिछले 3 वर्षों में रहा है। मां से प्रार्थना करते हैं कि इस वैश्विक महामारी से भारत वासियों और विश्व के तमाम लोगों को निजात दिलाएं। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका दरबार प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यहां की अनुपम छटा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उनकी बड़ी तमन्ना थी कि वे माता के दर्शन करें। यही वजह है कि आज अपने समर्थकों के साथ पूजा करने आए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे अधिकारियों को केंद्र सरकार किसी भी हाल में नहीं छोड़ने जा रही है। झारखंड के 1 आईएएस के घर में करोड़ों रुपए एक काला धन के रूप में बरामद किया गया है। अभी तो यह शुरुआत है। भ्रष्टाचार का खात्मा ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। झारखंड में जिस तरह से अवैध कारोबार हो रहा है। उस पर भी केंद्र सरकार की नजर है। यहां के अधिकारियों और नेताओं के साथ घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चल रही है और रकम की उगाही हो रही है।अवैध कारोबार में लगे सभी का पर्दाफाश होगा।कानून सबके लिए बराबर है। चाहे वह मंत्री हो या फिर अधिकारी। मंदिर में पूजा कराने के दौरान भाजपा नेता रनंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, राजू चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …