Breaking News

रोटरी रामगढ़ सिटी का तीसरा स्थापना दिवस समारोह सादगी से मना

  • समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब हमेशा सक्रिय रहेगी:राजगढ़िया

रामगढ़। शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी रामगढ़ सिटी का तीसरा स्थापना दिवस समारोह सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। शहर के होटल ला मेंरिटेल के सभागार में रोटरी रामगढ़ सिटी अपना तीसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।सबसे पहले अध्यक्ष रूपेश गुप्ता तथा चार्टर अध्यक्ष उमेश राजगढ़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद उमेश राजगढ़िया ने अपने संबोधन में 3 वर्षों के किए गए कार्य तथा क्लब के उद्देश्य का उल्लेख किया।

अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने चार्टर अध्यक्ष को  प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

उमेश राजगढ़िया ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी पिछले वर्ष काफी अच्छे-अच्छे सामाजिक कार्यों को किया है। आने वाले दिन क्लब और अच्छा कार्यक्रम करेगी। समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब हमेशा सक्रिय रहेगी। अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने चार्टर अध्यक्ष को बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनोज मंडल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विकास अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में रवि अग्रवाल ,संदीप अग्रवाल ,विकास अग्रवाल ,दीपक खंडेलवाल ,मनोज अग्रवाल ,राजकुमार अग्रवाल, हरीश चौधरी तथा शंभू पटवारी उपस्थित थे|

Check Also

भुरकुंडा : रीवर साइड में नारायणी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन

🔊 Listen to this आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने किया उद्घाटन भुरकुंडा (रामगढ़): रीवर साइड …