Breaking News

जमशेदपुर : झारखंड संदेश के खबर का असर, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पोटका बीडीओ दिलीप कुमार महतो

  • पीड़ित परिवार को 50 किलो चावल प्रदान किया गया

जमशेदपुर। बीते महीने अल्फान तूफान से पोटका में काफी नुकसान हुआ था। कई घर उजड़ गए थे। उस समय लोगों को सहयोग करने का आश्वासन मिला था लेकिन।किसी भी पुलिस को सहयोग नहीं किया गया। इस बात को झारखंड संदेश ने प्रमुखता से चलाया। झारखंड संदेश में खबर आने पर अल्फान तूफान से पीड़ित परिवार से मिलने पोटका बीडीओ दिलीप कुमार महतो पहुंचे। टूटे घर का किया जियो साथ ही सहयोग के तौर पर 50 किलो चावल भी दिया गया।

3 महीने से राहत नहीं मिल पाया न ही आवास ही बन पाया

आपको बता दें कि 3 महीना पहले लक्ष्मण कर्मकार के परिवार अल्फान तूफान के कारण घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।जिसके बाद 3 महीने से राहत नहीं मिल पाया न ही आवास ही बन पाया था।जिसको लेकर झारखंड संदेश में खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया खबर दिखाए जाने के बाद 24 घंटे के अंदर पोटका बीडीओ दिलीप कुमार महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्हें 50 किलो चावल व साथ ही साथ से टूटे हुए घर का जियो टैग किया गया। जल्द पीएम आवास के तहत पीड़ित परिवार का आवास बन जाएगा। ऐसा आश्वासन पोटका बीडीओ द्वारा दिया गया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …