Breaking News

जामताड़ा : जिला में 1281 अयोग्य लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा

  • अब भी हजारों लोगों का आवेदन है राशन कार्ड के लिए
  • जिस आशा से यह अभियान चला, उद्देश्य पूरा होने से कोसों दूर

अनवर हुसैन

जामताड़ा।लॉक डाउन के समय सरकार गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने का अभियान चलाया। लेकिन अपेक्षाकृत राशन कार्ड का डीलीसन नही हो पाया। साथ ही राशन कार्ड से अयोग्य सदस्यों का नाम भी नही हट पाया। जिले में कुल 1 लाख 49 हजार 66 राशन कार्ड था। इसमे से अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड व सदस्यों का नाम हटाना था। लेकिन इस अभियान में मात्र 1281 अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड व 7 हजार 607 अयोग्य सदस्यों का नाम ही हटाया गया। जबकि जिले में अभी भी बहुत ऐसे अयोग्य लाभुक हैं, जिनका नाम नही हट पाया। इस कारण से अब भी हजारों गरीबो का राशन कार्ड नही बन पाएगा। सालों से गरीबों ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय को दिया है। मगर जिस आशा से यह अभियान चला, उद्देश्य पूरा होने से कोसों दूर रह गया।

राशन कार्ड डीलीसन अभियान में शिक्षकों को जोड़ा

बता दें कि अयोग्य लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए सरकार ने शिक्षकों को लगाया। लेकिन शिक्षकों ने भी आशानुरूप अभियान में दम खम नही दिखाया। अब भी हजारों लाभुक हैं जो गरीबों का हक को मार रहे हैं। उनको बस चिन्हित कर नाम हटाना था। लेकिन कहीं न कहीं शिक्षकों ने भी अयोग्य लोगों का नाम हटाने में परहेज किया। इसका भी कुछ कारण बताया जा रहा है। कुछ शिक्षकों ने नाम नही छपने के शर्त पर कहा कि इस अभियान पास के गांव के शिक्षकों को लगाया गया। जिस कारण से नाम नही हट पाया। शिक्षक के साथ लगभग सभी कार्डधारी जान पहचान के है। मुह देखा देखी के कारण अपेक्षाकृत लोगों का नाम नही हटा।

जिला में कुल 1 लाख 49 हजार 66 राशन कार्ड में 1281 अयोग्य का नाम हटा

जिला में 1 लाख 49 हजार 66 राशन कार्ड में मात्र 1281 लोगों का ही नाम हट पाया। जबकि लगभग 12 से 14 हजार आवेदन राशन कार्ड के लिए पड़ा है। ऐसे हजारों गरीबों को राशन कार्ड के लिए अब लाइन में ही रहना होगा। जबकि इस अभियान 7 हजार 607 अयोग्य सदस्यों का नाम हटाया गया। वही नया सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए लगभग 30 हजार आवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय में पेंडिंग है। ऐसे में गरीबों को राशन के लिए लंबा समय का इंतेजार करना होगा।

प्रखंड वार राशन कार्ड की स्थिति व डीलीसन

जामताड़ा प्रखंड में कुल 25 हजार 95 राशन कार्ड में 191 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया।फतेहपुर प्रखंड में 17,691 में 158 लोगों का नाम हटाया गया।जामताड़ा नगर पंचायत में 4175 कार्ड में 172 का नाम हटाया गया।

कर्माताड़ प्रखंड में 20, 827 राशन कार्ड में 331 अयोग्य लोगों को हटाया गया।कुंडहित प्रखंड में 18379 कार्ड में मात्र 21 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया।मिहिजाम नगर परिषद में 5546 कार्ड में मात्र 47 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया।नाला प्रखंड में 28,296 राशन कार्ड में 137 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया।नारायणपुर प्रखंड में 29057 राशन कार्ड में 224 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया।

क्या कहते है अधिकारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रधान माजी ने कहा कि अभी 1281 अयोग्य लोगों का राशन कार्ड डीलीसन हो पाया है। और भी आया हुआ है। धीरे धीरे डीलीसन का कार्य हो रहा है। शिकायत मिलने पर अयोग्य लोगों का नाम कभी भी हटाया जा सकता है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …