Breaking News

मनरेगा आयुक्त के कारण वार्ता विफल : नरेश सिन्हा

  • जामताड़ा : गांधी मैदान में मनरेगा कर्मियों की बैठक संपन्न

जामताड़ा। गांधी मैदान में मनरेगा कर्मियों की बैठक जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गई।बैठक में मुख्य रूप से जिला संघ के संरक्षक तरूण कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष नीति सरिता मिज, जिला कोषाध्यक्ष अमरेनदर कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष ऋषिराज कुमार, मोमिता गोराय, नन्द किशोर, उमेश हेमरम, मामोनी हेमरम, रंजू कुमारी, नन्ही कुमारी, नगमा बानू, दुलाल मंडल सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

भ्रष्ट विभागीय सचिव के कारण ही मनरेगा व मनरेगा कर्मी का कल्याण नहीं हो रहा

बैठक में विभागीय मंत्री के दो रंगी नीति के कारण बिफल हुई वार्ता की घोर निन्दा की गई । कहा गया कि विभागीय भ्रष्ट अधिकारी और भ्रष्ट विभागीय सचिव के कारण ही मनरेगा व मनरेगा कर्मी का कल्याण नहीं हो रहा है । वार्ता विफल का एक मात्र कारण मनरेगा आयुक्त है ।बैठक में हड़ताली कर्मी आन्दोलन को तेज करने की रणनीति बनाया। कहा कि हमें बैठने से काम नहीं चलेगा।

मनरेगा आयुक्त का पुतला दहन कार्यक्रम का निर्णय लिया

बैठक में उपस्थित सभी मनरेगा कर्मी,जिला मनरेगा संघ से अपील किया है कि प्रदेश कमिटि की ओर से निर्देश मिलते ही क्षेत्रीय विधायक के यहाँ डेरा डालो, घेरा डालो, विधायक आवास का घेराव और भ्रष्ट अधिकारी मनरेगा आयुक्त का पुतला दहन कार्यक्रम का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी माँगे पूरी नहीं हो जाती है।तब तक संघ का आन्दोलन रहेगा । संघ के निर्णयानुसार मनरेगा कर्मी अपनी जायज माँगो की पूर्ति के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक आन्दोलन करेगी ।

नई रणनीति बनाई जायेगी

जिला संघ के संरक्षक तरूण कुमार मंडल ने कहा हड़ताली कर्मी से वार्ता विफल होने के पश्चात मुख्यमंत्री को संज्ञान में दी गई है।यदि शीघ्र पहल नहीं होती है तो प्रदेश कमिटि की ओर से आन्दोलन की नई रणनीति बनाई जायेगी।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …