Breaking News

देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 90 हजार मामले आए, 73 हजार ठीक भी हुए

  • मात्र 13 दिन के भीतर यह आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख हो गया

नई दिल्ली। देश में रोजाना कोरोना वायरस (COVID-19) के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।  शनिवार को देशभर में करीब 90 हजार नए मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर गया है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही कुल मामलों की संख्या 40 लाख से ज्यादा हुई थी। मात्र 13 दिन के भीतर यह आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख हो गया। हालांकी, इस बीच थोड़ी राहत की बात यह है कि रोज रिकॉर्ड संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से रविवार को (6 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार 633 मामले सामने आए और 1,065 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान रिकॉर्ड 73 हजार 642 मरीज ठीक हुए और 10 लाख 92 हजार 654 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल 41 लाख 13 हजार 812 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से आठ लाख 62 हजार 320 एक्टिव केस है। 31 लाख 80 हजार 866 मरीज ठीक हो गए हैं। 70 हजार 626 लोगों की मौत हो गई है। आब कुल चार करोड़ 88 लाख 31 हजार 145 सैंपल टेस्ट हुए। रिकवरी रेट 77.32 फीसद है। डेथ रेट 1.72 फीसद है।

दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत

शनिवार को 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। ब्राजील इस मामले में पीछे छूट गया है। वहीं अमेरिका पहले स्थान पर है। ब्राजील में कोरोना के 40 लाख 91 हजार मामले हैं। हालांकि, भारत में मौतें कम हुई हैं। कोरोना के कारण लैटिन अमेरिकी देश में अब तक एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के दो करोड़ 67 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और आठ लाख 75 हजार लोगों की मौत हो गई है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …