Breaking News

सिमडेगा : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोरोना पॉजीटिव घूमता रहा बानो बाजार

ब्रजेश कुमार/आशीष शास्त्री

सिमडेगा । बानो चौक पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने का अंदेशा तब आने लगा जब कोरोना पाॅजिटिव मरीज आज सुबह घूमते नजर आया। जिसने बानो के दुकानों पर गया हुआ था। जब प्रखंड प्रशासन को फोन किया गया तो उसने उनके पाॅजिटिव होने की जानकारी नहीं मिलने की बात कही। बानो प्रखंड के कर्मी महेश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब बानो सीएचसी में बात की तब पता चला कि कल छह बजे तीन पाॅजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई थी। लेकिन रिपोर्ट प्रखंड प्रशासन को नहीं मिलने के कारण आज पाॅजिटिव मरीज आइसोलेशन में जाने की जगह मार्केट घूमता नजर आया। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह भी कहा गया है की जब तक जांच की रिपोर्ट नहीं आती है। तब तक लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर घर नहीं रहे लेकिन बावजूद इसके लोग घूमते नजर आते हैं। जिसका नतीजा यह निकलने लगा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ेगा ही।

खबर की सत्यता पर फुले प्रशासन के हाथ पांव, आनन-फानन में शुरू किया मरीजों का खोजबीन

खबर सत्य पाए जाने के बाद प्रखंड प्रशासन के हाथ पांव फुल गए। आनन फानन में प्रखंड प्रशासन ने सभी पाॅजिटिव मरीजों की खोज शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर नहीं दी प्रखंड प्रशासन को कोविड रिपोर्ट जिसके कारण संक्रमण का खतरा मार्केट में फैल गया है।

सिविल सर्जन पी के सिन्हा ने भी कहा कि ये गलती हुई है

सिमडेगा के सिविल सर्जन पी के सिन्हा ने भी कहा कि ये गलती हुई है। उन्होंने कहा एक दो दिन में फिर से 5000 टेस्ट किए जाएंगे उस समय बानो के दुकानदारों का एक बार फिर टेस्ट करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पाॅजिटिव मरीज किसी के संपर्क में भी आया होगा तो घबराना नहीं है। उसे एक्टिव होने में तीन दिन लगते हैं। तब तक टेस्ट हो जाएगा। अब स्वास्थ्य विभाग तो टेक्निकल बात कहते हुए इत्मीनान रहने को कह दिया। लेकिन बानो में लोग तो भय में है। हालांकि पुरे मामले की खबर होने पर उपायुक्त ने मामले पर संज्ञान ले लिया है।

Check Also

रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरु हुआ

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल 27 जुलाई को ‘एक पेड़ मां …