Breaking News

सरायकेला:झामुमो ने सरायकेला खरसावां जिला समिति के साथ वर्चुअल बैठक की

  • बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्देश

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 06 सितम्बर को दिन के 12 बजे से सरायकेला-खरसावां जिला समिति की विस्तारित बैठक सरायकेला, खरसावां जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सचिव सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के द्वारा सम्पन्न की गई। बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया।

जिला समिति द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई

वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण काल मे लॉक डाउन के दौरान जिला समिति द्वारा आम जनों के हित मे जिला समिति द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही झारखंड अनलॉक के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का जिला स्तर पर कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में शामिल सदस्यों के द्वारा दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा उपरांत केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

पदाधिकारी गण शामिल हुए

उक्त बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला से केन्द्रीय सचिव गणेश चौधरी, केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला अध्यक्ष डॉ.शुभेंदु महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, मूर्तेज अंसारी, जिला सचिव बुधेश्वर मार्डी, जिला संगठन सचिव देवानंद महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मंडल, युवा मोर्चा जिला सचिव बासुदेव महतो, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम के साथ जिला समिति के पदाधिकारी गण शामिल हुए।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …