Breaking News

जामताड़ा : भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने दुमका सांसद को ज्ञापन देकर रखी कई समस्या

जामताड़ा। भाजपा जिला प्रतिनिधि मंडल ने दुमका सांसद सुनील सोरेन को एक ज्ञापन सौप कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जामताड़ा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में सांसद से मिला। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सांसद सुनील सोरेन से कहा कि जब से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है। तब से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को सरकार ने जो वादा किया था।सरकार उस पर विफल हो गई है।लोगों को 24 घंटा बिजली नहीं मिल रही है। जामतारा जिला में जो फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है।नउसकी जांच की अपील की। कहा फ्लाईओवर का निर्माण में गुणवत्ता का अभाव है। कच्छप गति काम हो रहा है।

वर्षों से ढहे बराकर के बारबेंडियां नदी में पुल निर्माण की मांग

लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने डाय वर्शन का निर्माण जल्द से जल्द किए जाने की मांग की। वहीं वर्षों से ढहे बराकर के बारबेंडियां नदी में पुल निर्माण की मांग की। जामताड़ा रामकृष्ण मठ से कंचनबड़ा तक सड़क निर्माण, जामताड़ा जिला में 24 घंटे बिजली बहाल, जामताड़ा चकड़ी में बीएड पढ़ाई शुरू करने, पबिया टीचर्स टैनिंग स्कूल को चालू करने सहित अन्य मांग रखी। मौके पर जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अलावे, सुभाष प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …