Breaking News

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2022 का हुआ आयोजन

रामगढ़: गाँधी स्मारक+2 उच्च विद्यालय रामगढ़ में जिला स्तरीय हॉकी (बालक/बालिका) प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी हलधर कुमार सेठी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी रामगढ़ सीमा आईन्द ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी ने सभी की सराहना की। मौके पर उन्होंने हारने वाले खिलाड़ियों को निराश ना होने व अगली बार और बेहतर प्रयास करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी खिलाड़ियों ने खेल दिखाया है इससे यह साफ हो जाता है कि आने वाले समय में हमारे देश का भविष्य खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा होने वाला है। मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने एवं अपने खेल में निखार लाने के लिए शुभकामनाएं दी वहीं जिला खेल पदाधिकारी ने सभी से कहा कि हाल ही में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने विजय प्राप्त की है विजयी टीम के 4 में से दो खिलाड़ी झारखंड से हैं। रूपा रानी तिर्की रामगढ़ जिले में खेल पदाधिकारी हैं उनके वापस लौटने के बाद आप सभी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा भी मिलेगी मौके पर उन्होंने भारतीय महिला टीम को लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं भी दी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान अंडर- 17 बालक में रामगढ़ बनाम चितरपुर में रामगढ़ प्रखंड, अंडर-17 बालिका में पतरातू बनाम चितरपुर में पतरातु प्रखंड विजयी रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन सिमडेगा जिला में दिनाँक 07 से 10 अगस्त 2022 तक खेला जाएगा। जिसमे रामगढ़ जिला के विजेता बालक एवं बालिका टीम (अंडर-17) राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद कमरुद्दीन, डे बोर्डिंग फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़ भोला नाथ महली, निर्णायक मंडली से संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, अभिषेक सिदू, सोनू करमाली, दीपाली सिंह, कुमार निशान्त, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …