Breaking News

रामगढ़ स्पॉन्ज एंड आयरन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिद्दी: डाड़ी प्रखंड के होसिर मोड़ से गिरधारी महतो के घर तक जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधक के बीच वार्ता हुई थी। जिसमें पंद्रह दिनों के अंदर सड़क निर्माण की बात पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी। परन्तु बीस दिन बीत जाने के उपरांत भी सड़क निर्माण नहीं किया गया। इसे होसिर के ग्रामीणों ने रामगढ़ स्पॉन्ज एंड आयरन फैक्ट्री प्रबंधन के  के विरोध में शुक्रवार की सुबह तकरीबन 6 बजे सुबह से होसिर मोड़ की सड़क को अनिश्चितकालीन जाम कर दिया गया। 

ग्रामीण संजय राम ने बताया कि जबतक प्रबंधन द्वारा उक्त सड़क निर्माण पर सहमति नहीं दी जाती तबतक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम में कुमेश्वर महतो, कनकी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार महतो, कनकी पंचायत समिति सदस्य गणेश महतो, वार्ड सदस्य कुलदीप महतो, देवेंद्र महतो, श्रीनाथ महतो, रंजीत महतो, सकलदीप महतो, संजय राम, नागेश्वर पटेल, दिनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, बालेश्वर महतो, केतर मुंडा, वासुदेव मुंडा, शिकारी मुंडा, भुनेश्वर महतो, सिराज अंसारी, बरजू महतो, भीम महतो, अशोक महतो, प्रकाश महतो, बहादुर महतो, एसके प्रसाद, भुनेश्वर महतो, उपेंद्र महतो सहित कई शामिल थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …