Breaking News

रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, गिरफ्तारी दी

रामगढ़। देश में बेतहाशा बढ़ रही बेरोजगारी,महंगाई और खाद्य पदार्थों में gst लागू करने के खिलाफ काँग्रेस पार्टी के द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहद आज 5 अगस्त को रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार जन विरोधी है। युवा पीढ़ी बेरोजगारी का दंश झेल रही है और आम आदमी बेतहाशा महगाई से त्रस्त है। दूध, दही व पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर gst लगाना जन विरोधी है ।

धरना कार्यक्रम समापन के उपरांत पैदल यात्रा कर रामगढ़ थाना पहुंचकर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दी गई आज धरना कार्यक्रम एवं गिरफ्तारी देने वाले में मुख्य रूप से कमल शहजादा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामगढ़ बजरंग महतो,पंकज प्रसाद तिवारी,उपाध्यक्ष रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी शांतनु मिश्रा, कोऑर्डिनेटर उत्तरी छोटानागपुर राजीव गांधी पंचायती राज खगेंद्र साव, सुधीर सिंह, अध्यक्ष मांडू प्रखंड लक्ष्मण महतो, अध्यक्ष छतरपुर प्रखंड राम विनय महतो, अध्यक्ष गोला प्रखंड अनिल मुंडा, अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी रामगढ़ जिला श्रीमती अनु विश्वकर्मा, अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ जिला रविंद्र महतो, अध्यक्ष रामगढ़ जिला कांग्रेस सेवादल जनार्दन पाठक, पप्पू पासवान, जे के अग्रवाल, बलराम साहू,श्रीमती मीणा देवी, लूमनाथ महतो, केडी मिश्रा,राजू वर्मा, राजा करमाली, मोहम्मद सज्जाद, संतोष सोनी,हेमा अधिकारी, हीरालाल महतो, भरत महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष रामगढ़ सुनील करमाली अनिल नायक गुलाम अली, रामसेवक बेदिया,संदीप कुशवाहा, एहतेशाम अंसारी, रंजन कुशवाहा, गुलाम सरवर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …