Breaking News

घर-घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान को जागृत करने का अभियान है: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायकों ने “घर-घर तिरंगा अभियान” के तहत राजधानी में निकाली मोटरसाइकिल तिरंगा रैली

सभी भाजपा विधायक सहित निर्दलीय विधायक अमित यादव भी हुए शामिल

मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ,

बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ समापन

रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने राजधानी में मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली। रैली मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से प्रारंभ हुई एवं बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर समापन हुआ।
सभी विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर रैली का शुभारंभ हुआ। रैली मेन रोड, हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक जाकर समाप्त हुई। वहाँ सभी विधायकों ने भगवान बिरसा मुंडा जी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर समापन किया।
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तिरंगा एक माध्यम है हम सब को एक सूत्र में बांधने का। उन्होंने कहा कि हमारे गौरव और स्वाभिमान के इस प्रतीक को घर घर तक पहुंचा कर हम आज़ादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाएंगे।

न्होंने कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..झंडा ऊंचा रहे हमारा

उन्होंने कहा कि आत्मगौरव का बोध कराता हमारा तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता, हमारी अस्मिता की पहचान है।हर घर तिरंगा अभियान इसी स्वाभिमान को जागृत करने का अभियान है।
रैली में शामिल होने वालों में विधायक बिरंची नारायण,अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीपी सिंह, अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, भानू प्रताप शाही, केदार हाजरा, आलोक चौरसिया, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, मनीष जायसवाल, नवीन जायसवाल, अमित यादव, अमित मंडल, किशुन दास, कोचे मुंडा, शशि भूषण मेहता, जेपी पटेल, समरी लाल, राज सिन्हा,नारायण दास सहित शामिल हैं।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …