Breaking News

बैरिया चौक के टीवी टावर के समीप होटल ब्लू बर्डस का उद्घाटन

होटल ऐसा हो जो घर कस माहौल दे- एसपी चंदन सिंहा

निगम क्षेत्र में जिले वासियों को मिल रहा है रोजगार-अरुणा शंकर

मेदिनीनगर : शहर के बैरिया चौक स्थित टीवी टावर रोड में जी एम डी ग्रुप की ओर से होटल ब्लू बर्ड्स का उद्घाटन पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा,मेयर अरुणा शंकर, उपमेय मंगल सिंह, सदर एसडीओ राजेश कुमार साह, झारखंड सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, समाजसेवी सोनू सिंह नामधारी, भाजपा अध्यक्ष विजयनंद पाठक, पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा व पूर्व मुखिया राकेश दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि होटल ऐसा होना चाहिए जिसमें लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों आराम मिले। और ग्राहकों के लिए रेट भी रीजनेबल होना चाहिए।उन्होंने कहा कि होटल के अंदर ऐसा वातावरण होना चाहिए कि घर के बाहर रहकर भी घर का आनंद मिले। होटल में लोगों को अपनापन लगे। होटल ब्लू बर्डस आनंद का प्रतीक बने।महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर में अनेकों मॉल और होटल का खुलना मेदिनीनगर का विकास का घोतक है।लगातार नगर निगम सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है।इसी का परिणाम है की पलामू में रोजगार के नए नए संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। इससे पलामू वासियों निगम छेत्र में ही रोजगार के अवसर लोगों को मिल रहा है।किसी को कही पलायन करने की जरूरत नहीं है।मंगल सिंह ने कहा कि वर्ष2018के पूर्व इस निगम क्षेत्र में एक भी मौल या बड़े-बड़े होटल नहीं थे।आज इस निगम क्षेत्र में छह से सात मॉल एवं कई बड़े-बड़े होटल खुल गए हैं। जो निगम क्षेत्र के साथ ही साथ जिले वासियों को भी रोजगार के कई अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय खुलने से एक अच्छे वातावरण का निर्माण भी होता है।झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने कहा कि पलामू के लोग और अफसर काफी अच्छे हैं। इसलिए यह जिला लगातार उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है।आगंतुक अतिथियों के अलावा जेएमडी ग्रुप के कमलेश दुबे, विकास दुबे, राजीव रंजन दुबे, एवं जीएम गोपाल संतरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।जेएमडी ग्रुप के कमलेश दुबे विकास दुबे राजू रंजन दुबे और जीएम गोपाल संतरा ने पत्रकारों को बताया कि होटल ब्लू बर्ड्स में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही कई तरह के अन्य सुविधाओं की व्यवस्था इस होटल में की गई है। इसका लाभ पलामू के लोग अवश्य उठाना चाहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया हुए कहा कि घर का माहौल ब्लू बर्ड्स में मिलेगा।और पलामू प्रमंडल का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा होटल ब्लू बर्ड्स होटल है।जिसे लोग खुद ही इसका आंकलन कर सकते हैं।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …