Breaking News

उरीमारी में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर हुई आम सभा, रैली निकाली

उरीमारी : आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को लेकर उरीमारी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने किया। मौके पर उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने कहा कि पंचायत के हर घर में तिरंगा फहराना है। तिरंगा झंडा डाकघरों में 25 रूपए में उपलब्ध है। पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा घरों में झंडा लगें। इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएं। जिससे कि लोग अपने घरों से निकालकर झंडा खरीदारी कर अपने घरों पर झंडा लगाकर आजादी का जश्न में शामिल हो।

इससे पूर्व ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव मनाने को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया। जो पंचायत भवन से शुरू होकर हेसाबेड़ा, कांटा घर से होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंच रैली समाप्त हो गई ग्राम सभा में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, उप मुखिया सतीश कुमार, वार्ड सदस्य सोनी देवी, बबीता देवी, लालमुनी देवी, फूलमती देवी, शारदा देवी, अफरीदा खातून, कानू मांझी, जल सहिया सीतामुनी देवी, शांति देवी, फुलमनी देवी, आशालता देवी, असमीना खातून, सुलेखा देवी, आशा देवी, समनिका देवी, प्रिया टूडू, लक्ष्मी हेम्ब्रोम, सुनीता किस्कू, कौशिला देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, डॉली देवी, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, बसंती देवी, ममता देवी, मुनीता देवी, रेखा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …