Breaking News

राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 8 को रांची में

रांची में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

बैठक में राज्य के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव हुए शामिल

रांची। प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर स्कूल (पासवा) की ओर से 8 अगस्त को रांची के खेल गांव में आयोजित राज्यस्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इस मौके पर राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भी आगामी सोमवार 8 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पासवा के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी।पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद शनिवार को रांची पहुंच जाएंगे। रांची हवाईअड्डे पर डॉ शमायल अहमद का जोरदार स्वागत किया जाएगा, वहीं दोपहर में वे संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और शाम में खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम पहुंच कर समारोह स्थल में तैयारियों का जायजा लेंगे।
राज्यस्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉपरों के अलावा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।
बैठक में लाल किशोर नाथ शाहदेव, अरविन्द कुमार, आलोक बिपीन टोप्पो,शुभोजित अधिकारी,संजय प्रसाद,राशीद अंसारी, मनोज कुमार भट्ट,मुजाहिद इस्लाम, अल्ताफ अंसारी,मुकेश सिंह,फलक फातिमा,मनीष कुमार,रोहन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …