Breaking News

बादम पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव: प्रखंड के बादम पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। पसस राजा खान और पूर्व मुखियाग दीपक दास ने विधिवत फीता काट कर आधार सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

दीपक दास और राजा खान ने कहा के आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से बादाम पंचायत सहित गोंदलपुरा, हरली, और महुगाई पंचायत के ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। आधार सेवा केंद्र के संचालक शाहिद अख्तर ने कहा के आधार सेवा केंद्र सप्ताह में 6 दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। सेवा केंद्र में नया आधार भी बनाया जाएगा साथ ही किसी तरह का आधार में त्रुटि हो तो उसे भी सुधरा जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से सीएससी डिस्टिक मैनेजर मोहम्मद निजामउद्दीन , रौशन कुमार, वार्ड सदस्य शरीक अशरफ, जितेंद्र राम, जुनेद अहमद, अर्जुन साव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …