Breaking News

मुहर्रम पर उपद्रवियों की खैर नहीं, रामगढ़ पुलिस चौकस

पर्व को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

रामगढ़ : मुहर्रम पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। शनिवार को पुलिस लाईन कैंपस में पुलिस के जवानों ने मॉकड्रिल की। इस दौरान हुड़दंग और बवाल का माहौल तैयार किया गया। हो-हंगामा करते उपद्रवियों की आक्रोशित भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। उपद्रवी इतने पर भी नहीं शांत हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रहार किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। मनोबल तोड़ते हुए कई पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया।

अवसर पर डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जवानों ने दंगा-बलवा की स्थिति में उपद्रवियों से निबटने के लिए पूर्वाभ्यास किया है। पुलिस के जवान किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए सक्षम हैं। मौके पर मेजर मंशू गोप, किशोर कुमार, विश्वामित्र सिंह, शंभू दास सहित कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …