Breaking News

झारखंड में आज कोरोना से सीआइडी इंस्‍पेक्‍टर की मौत

झारखंड में कोरोना के मामले 51 हजार के पार, अब तक 512 की मौत

रांची : झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को 8 लोगों की मौत के बाद आज भी अभी तक एक व्‍यक्ति की मौत इस महामारी से हो गई है। मृतक सीआइडी में अभियोजन कोषांग प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। इंस्पेक्टर शैलेश गुप्ता रिम्‍स में इलाजरत थे। आज उनकी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी शिकायत थी। इंस्पेक्टर शैलेश गुप्ता खुशमिजाज अधिकारी थे। उनके निधन पर उनके सहयोगियों-साथियों ने शोक जताया है। बता दें कि झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 51 हजार से अधिक हो गया है। इसके अलावा अब तक 512 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

रविवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 349 नए केस मिले

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले अब 51 हजार से अधिक हो गए हैं। यहां कोरोना संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च 2020 को मिला था, जब मलेशियाई युवती संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद राज्य में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता गया। रविवार को 1,246 नए संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 51,063 हो गई। हालांकि, इस बीच लगभग 70.86 फीसद अर्थात 36,184 मरीज स्वस्थ भी हुए। वर्तमान में 14,368 मरीज ही पॉजिटिव हैं। झारखंड में एक दिन पूर्व शनिवार को 1,774 मामले मिलने के बाद रविवार को भी 1,246 नए संक्रमितों की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि रविवार को ही 1,854 मरीज स्वस्थ हुए। लगातार दूसरे दिन जितने नए संक्रमित मिले हैं, उससे अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। रविवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 349 नए केस मिले।

अबतक 11,05,764 सैंपलों की जांच हो चुकी है

इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम में 110 तथा पूर्वी सिंहभूम में भी 102 मरीजों की पहचान हुई। इसी तरह, अन्य जिलों में भी कमोबेश मरीज मिले हैं। रांची में 708 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, रविवार को आठ मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के चार, रांची के दो तथा साहिबगंज व सरायकेला खरसावां के एक-एक मरीज शामिल हैं। अबतक राज्य में 511 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर राज्य में हाल के दिनों में जांच में तेजी आने के बाद कुल जांच संख्या 11 लाख से अधिक हो गई है। अबतक 11,05,764 सैंपलों की जांच हो चुकी है।

 

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …