Breaking News

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाएं गए विनोद भगत को विधायक मनीष जायसवाल ने दी बधाई

हजारीबागभारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग जिला संगठन द्वारा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद भगत का मनोनयन किया गया। विनोद भगत हजारीबाग नगर भाजपा मंडल के सचिव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष और पिछले साल ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद लगातार सक्रियता से संगठन के बेहतरी के लिए अपना योगदान निभा रहें हैं। अब उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने अपनी कमिटी का कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया है ।
इधर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर विनोद भगत को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव की उपस्थिति में अपने विधायक कार्यालय सभागार में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और बधाई दी। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विनोद भगत पार्टी के एक निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विश्वास है कि अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …