Breaking News

इनरव्हील क्लब में अमृत महोत्सव के अंतर्गत लेप्रोसी कॉलोनी में तिरंगा लगाया

रामगढ़। महिलाओं की प्रसिद्ध सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के बिजुलिया में स्थित लेप्रोसी कॉलोनी में 75 तिरंगा झंडा वितरित किया गया। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा लगाया। इस महोत्सव के अंतर्गत सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब रामगढ़ की अध्यक्षा डॉ पारुल मानिक ने कहा की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया है। इसका उद्देश्य तिरंगा के महत्व को बढ़ाना तथा इसका सम्मान करना है। साथ ही देशभक्ति की भावना को जिंदा भी रखना है। इस मौके पर क्लब की सचिव जसविंदर होरा,शर्मिष्ठा दत्ता, डॉ मनवीर कौर, जसमीत कौर, ममता अग्रवाल, नीरू साहनी, नमिता सर्राफ आदि मौजूद थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …