Breaking News

हर घर तिरंगा के लिए एकल अभियान पतरातू संच ने कसी कमर

पतरातु (रामगढ़)। आज 6 अगस्त को रांची भाग रामगढ़ अंचल संच पतरातु में संच समिति अध्यक्ष जय नंदन शर्मा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा के लिए एक आवश्यक बैठक महिला समिति उपाध्यक्ष मालती गुप्ता की आवास में आयोजित की गई।बैठक में हर घर-घर तिरंगा के लिए प्रत्येक विद्यालय ग्राम 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सभी विद्यालय ग्राम में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक विद्यालय गांव के आचार्य दीदी बच्चो एवं ग्राम समिति तथा पंचायत के प्रतिनिधियो द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
11 अगस्त को महिला समिति पतरातु के पतरातू थाना सुरक्षा बल एवं अंचल कार्यालय पतरातु सभी कार्यरत कर्मचारियों को महिला समिति रक्षा सूत्र बांधने का एवं भुरकुंडा संच समिति वासल थाना सुरक्षा बल सभी कार्यरत कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधने का निर्णय किया। एकल विद्यालय के आचार्य अपने अपने विद्यालय गांव में रक्षाबंधन कार्यक्रम बच्चों के साथ मनाएंगे।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक एकल के सभी विद्यालय गांव में तिरंगा झंडा घर-घर लगे यह अचार्य के माध्यम से किया जाएगा। इस बैठक को गति देने के लिए अंचल महिला समिति उपाध्यक्ष उमा सिन्हा भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एकल के सभी विद्यालय गांव में बच्चों को खेल प्रतियोगिता किया जाएगा। जो गांव से चयनित होकर विजय प्राप्त किए हुए बच्चे 24 अगस्त 2022 को हेसला पंचायत भवन फुटबॉल ग्राउंड में संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रखी जाएगी। इस संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जो भी बच्चे विजय प्राप्त करेंगे। रामगढ़ अंचल स्तरीय खेलकूद में भाग ले सकेंगे। इस बैठक में रामगढ़ अंचल महिला समिति उपाध्यक्ष उमा सिन्हा पतरातू संच समिति अध्यक्ष जयनंदन शर्मा महिला समिति उपाध्यक्ष मालती गुप्ता महिला समिति सचिव अनीता जैन पतरातू संच प्रमुख नागेश्वर महतो भुरकुंडा संच प्रमुख शांति देवी उपस्थित थे ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …