Breaking News

भाजपा नगर मंडल ने किया बैठक

मेदिनीनगर: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ने किया। मुख्य अतिथि के नगर निगम डिप्टी मेयर मंगल सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री एवं नगर मंडल के प्रभारी सुरेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को 6:30 बजे जिला स्कूल के मैदान से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।जिसमें नगर मंडल के सभी पदाधिकारी ,कार्य समिति के सदस्य, सातों मोर्चा के अध्यक्ष, एवं उनके पदाधिकारी, एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश के नेता उपस्थिति रहेंगे। मेयर मंगल सिंह ने कहा कि आजादी के 75 में वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में नगर मंडल के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रहेगी ।शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

नगर मंडल के प्रभारी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में शहर में 75 सौ तिरंगा झंडा नगर मंडल शहर में लगाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक शहर में तिरंगा लगाया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल के महामंत्री किशन मखारिया ने किया।मुख्य रूप से विकास सिंह ,सुशील श्रीवास्तव ,गुड्डू बर्मन, अनिल सोनी ,शिव शंकर मिश्रा ,दीपक सिन्हा, रंजीत चंद्रवंशी, प्रिंस सिंह ,संयुक्ता बच्चन ,अमन प्रताप, सोनू मल्लिक ,चंदन इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …