Breaking News

रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मेदिनीनगर: रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन निलंबर पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस उपाध्याय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए। यह आपस में संबंध को मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा देता है। रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वरचंद्र सागर ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय में छात्रों के शिक्षा के साथ ही साथ मानसिक विकास के लिए एवं शारीरिक विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें खेल भी एक महत्वपूर्ण विषय रखता है। कुलपति डॉ जे पी मिश्रा ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से छात्रों को कई प्रकार की प्रेरणा मिलेगी। इस कार्यक्रम में खेल अधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय समय-समय पर छात्रों के बीच खेल गतिविधियों का संचालन करता रहता है। इस विश्वविद्यालय से संबंध आठ महाविद्यालयों के पुरुष खिलाड़ी एवं तीन महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिसमें शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के महिला खिलाड़ी विजई रही।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …