Breaking News

बड़कागांव में गौरव यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक, मानस सिन्हा हुए शामिल

बड़कागांव संवाददाता

देश के आजादी के 75 साल पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा गौरव महोत्सव यात्रा के रूप में 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक केरेडारी से लेकर बरही तक लगभग 75 किलोमीटर पैदल तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड से किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम को लेकर बड़कागांव मे प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई जिसमें प्रदेश संयोजक मानस सिन्हा शामिल हुए।
मानस सिन्हा ने बताया कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा योगदान कांग्रेस का रहा है । कांग्रेस के कई नेताओं ने देश को आजाद कराने में अपना योगदान और बलिदान दिया है। वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हासिल किया और अब सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ साथ इतिहास बदलने का भी कुत्सित प्रयास भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है । तिरंगा यात्रा से हम देशवासियों को जागरूक करना चाहते हैं और उनको यह बताना चाहते हैं कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपने बलिदान दिए हैं । इस तिरंगा यात्रा में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद बरही विधायक उमाशंकर अकेला समय जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव महासचिव तथा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। मानस सिन्हा ने हजारीबाग कटकमदाग बड़कागांव और फिर केरेडारी का तूफानी दौरा किया । इस दौरान उन्होंने पैदल जाने वाले रूटों का मुआयना कर जायजा लिया और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानस सिन्हा ,शैलेंद्र कुमार यादव ,राजीव कुमार मेहता, मिथिलेश दुबे, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद दिलदार अंसारी, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे , संजय कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष तारिक अनवर उर्फ बाबर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, सुरेश साव आदि शामिल हुए।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …