Breaking News

विस्थापित समिति ने परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन देने का लिया निर्णय

उरीमारी : विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक न्यू बिरसा विस्थापित कार्यालय में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता विस्थापित समिति अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन संजय करमाली ने किया। बैठक में सर्वप्रथम विस्थापित नेता मोतीलाल मॉंझी के आकस्मिक निधन पर विस्थापितों ने दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। तत्पश्चात बैठक में पोटंगा के मंदिर, देवी मण्डप, सरना स्थल, जितिया मण्डप एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर परियोजना पदाधिकारी बिरसा परियोजना को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को महिला एवं पुरुष का फुटबॉल पेनाल्टी शूटआउट का आयोजन किया जाएगा। मौके पर  समिति के संरक्षक सोनाराम मॉंझी, संतोष सिंह, गणेश गंझू, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, मोहन सोरेन, जुरा सोरेन, मनोज मुण्डा, अकल मुण्डा, विश्वनाथ मॉंझी, झानाराम सोरेन, रैना टुडू, महाबीर मुर्मू, झरी करमाली, लेचा मॉंझी, सुखराम बेसरा, अजय बेसरा, आंनद बेसरा, पंकज हेम्ब्रोम, पप्पुलाल मॉंझी, संजय सोरेन, विजय सोरेन, अजय करमाली, महेश बेसरा, राजु हेम्ब्रोम, प्रेम सोरेन, राजेन्द्र गंझू, बिनोद मुण्डा सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …